पंजाब सरकार 1 लाख से ज्यादा सरकारी पदों को भरेगी, इन्हें मिलेगी नौकरी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में मैगा रोज़गार मेले का शुभारम्भ

डेली संवाद, चंडीगढ़/कपूरथला
पंजाब सरकार एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्तियां करने की ओर अग्रसर है। इसकी प्रारम्भिक प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है तथा कुछ विभागों के लिए विज्ञापन भी जारी हो चुके है। यह भर्तियां राज्य के विभिन्न विभागों में की जायेंगी। यह कहना है राज्य के तकनीकी शिक्षा एवं ओद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का।

कैबिनेट मंत्री चन्नी सोमवार को आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आयोजित राज्य के पांचवें मैगा रोज़गार मेले का बतौर मुख्याथिति शुभारम्भ कर रहे थे। उनके साथ सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित रहे। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय कुमार शर्मा ने इस समारोह की अध्यक्षता की।

उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब के युवाओं को निजी क्षेत्र के साथ- साथ सरकारी क्षेत्र में भी नौकरियों के अवसर देने को लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि 5वें मैगा रोज़गार मेला 30 सितंबर, 2019 तक जारी रहेगा तथा इसमें एक लाख युवाओं को स्वै-रोजग़ार ऋण की सुविधा पर विशेष जोर देने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में 2.10 लाख रिक्तियों की पेशकश की जाएगी।

मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सरकार राज्य में 70 से अधिक स्थानों पर 5वें रोज़गार मेले का आयोजन कर रही है जिसमें 2000 कंपनियां पंजाबी युवाओं को नौकरी देने आ रही हैं। मंत्री ने जानकारी दी कि 18 सितंबर को आईएसबी मोहाली में एक हाई-ऐंड रोज़गार मेले का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें 25 मल्टीनेशनल कंपनियां 800 रिक्तियों के लिए 03 से 09 लाख रुपए तक के पैकेज की पेशकश करेंगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *