इनोसैंट हाट्र्स के इनोकिड्स में विवेशियस वाइब्रैंस में बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग- दिया स्वच्छता का संदेश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन जालन्धर में के.जी.-1 के नन्हें विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विशेष अतिथि की भूमिका वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा ने निभाई। के.जी.-1 ए के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

मंच का संचालन के.जी.-2 के नन्हें विद्यार्थियों काशवी तथा शनाया ने बाखूबी सम्भाला। के.जी.-1-बी के विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए एकशन सांग प्रस्तुत किया। के.जी.-1 सी द्वारा प्रस्तुत पॉप डांस (सारे जहां से अच्छा) प्रस्तुत किया। के.जी.-1 सी द्वारा प्रस्तुत ‘हम होंंगे कामयाब’ अभिभावकों ने बहुत सराहा।

वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा ने अभिभावकों को समझाया कि बच्चों को डिजीटल लाइफ से निकाल कर रियल लाइफ में लाएं। उन्हें स्मार्ट फोन की आदत न डालें बल्कि अपना वक्त दें तथा पारम्परिक खेलों के लिए उनमें उत्साह जगाएं, बच्चों को दुआओं के कवच में रखें, उनको सकारात्मक ऊर्जा दें। के.जी.-1-डी द्वारा प्रस्तुत गीत ‘कहते हैं हमको इंडिया वाले’ तथा के.जी.-1 द्वारा प्रस्तुत ‘देश दिलदारां दां’ पर अभिभावक झूम उठे।

 

अंत में के.जी.-2 द्वारा प्रस्तुत गैस्ट आइटम ‘माटी’ आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर इनोकिड्स इंचार्ज गुरमीत कौर, प्राइमरी विंग इंचार्ज हरलीन गुलरिया, एग्जामिनेशन इंचार्ज गुरविन्द्र कौर भी उपस्थित थे। स्वागत भाषण मोनिका कक्कड़ ने तथा वोट ऑफ थैंक्स सविता खोसला ने पढ़ा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *