पाक PM इमरान को मुस्लिम देशों ने दी नसीहत, कहा- प्रधानमंत्री मोदी के बारे में सभ्‍य लहजा अपनाएं

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इसका खुलासा पाकिस्‍तानी अखबार ‘द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून’ ने अपनी रिपोर्ट में किया

इस्‍लामाबाद। दुनिया के प्रभावी मुस्लिम देशों ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरानम खान को दो टूक समझा दिया है कि वह अनाप शनाप बयानबाजियों का रास्‍ता छोड़कर भारत के साथ बैकडोर डिप्‍लोमेसी की पहल शुरू करे। इमरान खान को नसीहत दी है कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तल्‍ख बयानबाजियों से बाज आए और बातचीत के टोन को नीचे रखें ताकि दोनों देशों के बीच कश्‍मीर मसले को लेकर उपजे तनाव को कम किया जा सके।

इसका खुलासा पाकिस्‍तानी अखबार ‘द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून’ ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते तीन सितंबर को जब सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल-जुबेर एवं संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍लाह बिन अल-नाहयान ने इस्‍लामाबाद का दौरा किया था तो दोनों ने ही अपने अपने देशों के शीर्ष नेतृत्‍व के साथ कुछ अन्‍य शक्तिशाली मुस्लिम राष्‍ट्रों का संदेश पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को सौंपा था। उक्‍त दोनों ही नेताओं ने इमरान खास से साफ शब्‍दों में कह दिया था कि वह भारत के साथ बैक डोर डिप्‍लोमेसी शुरू करें।

तनाव कम करने के लिए उकसावे वाली बयानबाजियों से बचने के लिए कहा

अदेल अल-जुबेर और अब्‍दुल्‍लाह बिन अल-नाहयान ने इमरान खान के साथ साथ पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी मुलाकात की थी। एक शीर्ष आधिकारिक सूत्र के हवाले से अखबार ने लिखा है कि नेताओं के बीच हुई उक्‍त बातचीत बेहद गोपनीय थी। इस बैठक में पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय शीर्ष अधिकारियों को ही इजाजत दी गई थी। इस मुलाकात में दोनों ही नेताओं ने पाकिस्‍तानी हुक्‍मरानों को तनाव कम करने के लिए उकसावे वाली बयानबाजियों से बचने के लिए कहा था।

अदेल अल-जुबेर और अब्‍दुल्‍लाह बिन अल-नाहयान ने बातचीत में भारत और पाकिस्‍तान के बीच आने वाले दिनों में तनाव कम होने की उम्‍मीद जताई थी। शीर्ष पाकिस्‍तानी अधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर अखबार को बताया कि मुस्लिम राष्‍ट्रों की ओर से दिए गए प्रस्‍ताव में दोनों देशों को कश्‍मीर मसले पर बैकडोर से बातचीत शुरू करने के लिए प्रोत्‍साहित किया गया है। हालांकि, पाकिस्‍तान ने मुस्लिम राष्‍ट्रों की नसीहतों को दरकिनार कर दिया है। आए दिन उसके नेता भारत के खिलाफ जहर उगलने और तनाव बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *