CM मनोहरलाल खट्टर पहुंचे दिल्ली, आलाकमान के समक्ष पेश करेंगे सरकार बनाने का फॉर्मूला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली पहुंचे हैं. वो यहां बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

बीजेपी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक खट्टर आलाकमान के समक्ष नई सरकार बनाने का फॉर्मूला पेश करेंगे. इसके अलावा वो दिल्ली में हरियाणा के निर्दलीय विधायकों से मुलाकात करेंगे. बता दें कि गुरुवार देर शाम बीजेपी की सांसद सुनीता दुग्गल सिरसा से जीते गोपाल कांडा समेत छह निर्दलीय विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से लेकर दिल्ली पहुंची थीं।

नतीजों के बाद दिल्ली पहुंचे गोपाल कांडा

गुरुवार को आए चुनाव नतीजे में किसी भी पार्टी की सरकार बनती नहीं दिख रही है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वो साधारण बहुमत से छह सीटें दूर है. वहीं कांग्रेस ने 31 सीटें जीती हैं जबकि दुष्यंत चौटाला की जन नायक जनता पार्टी को 10 सीटें मिली हैं।

सिरसा से हरियाणा जनहित पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते गोपाल कांडा के संकेत दिए हैं कि वो बीजेपी को समर्थन करेंगे. गुरुवार शाम गोपाल कांडा और रानियां से जीते निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला को लेकर बीजेपी की सांसद सुनीता दुग्गल दिल्ली रवाना हुईं. इन सभी को एक चार्टर प्लेन से दिल्ली लाया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद ये साफ हो गया है कि हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की सरकार बननी तय है. शुक्रवार को यदि गोपाल कांडा (Gopal Kanda) और निर्दलीय बीजेपी को अपना समर्थन देने का ऐलान करते हैं तो पार्टी यहां सरकार बनाने लायक जरूरी बहुमत जुटा लेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *