करतारपुर कॉरिडोर की तस्वीरे शेयर कर बोले पाक के PM इमरान, कहा- श्रद्धालुओं का स्वागत है

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इस्लामाबाद। भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए नौ नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर खुल जाएगा. आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमारान खान ने करतारपुर कॉरिडोर की मनमोहक तस्वीर साझा की. उन्होंने इसके साथ लिखा कि करतारपुर सिख श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है।

इमरान खान ने आज गुरुद्वारा दरबार साहिब की कई तस्वीर साझा करते हुए कहा कि गुरु नानक जी के 550 वें जन्मोत्सव समारोह के लिए रिकॉर्ड समय में करतारपुर को तैयार करने के लिए सरकार को बधाई देना चाहता हूं।

कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि गुरु नानक देव का संबंध केवल सिख धर्म से नहीं था, बल्कि उनके विचार पूरे विश्व एवं मानवता की धरोहर हैं. पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों के समारोह में गुरु नानक देव के 550 प्रकाश पर्व के अवसर पर उनकी याद में सिक्का जारी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘आपको पता होगा कि कुछ दिनों में करतारपुर साहिब के साथ सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा. करतारपुर गलियारा नौ नवंबर को खुलने के बाद भारतीय श्रद्धालु करतारपुर साहिब सीधे जा सकेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप अपने परिवार के साथ भारत आएं और गुरु नानक देव की विरासत का अनुभव लें।

भारत और पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह करतारपुर गलियारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत सभी भारतीय तीर्थयात्री बिना वीजा के गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन कर सकेंगे. कश्मीर को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *