पंजाब में कारोबार करने के लिए माहौल वास्तव में अनुकूल है: यू.ए.ई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली
पंजाब में कारोबार करने के लिए माहौल को वास्तव में अनुकूल बनाया गया है न कि कागजों में। यह विचार अग्रणी कारोबारियों, संयुक्त अरब अमीरात के सफीर, भारत में यूएई के व्यापारिक दूत ने प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2019 के दूसरे दिन आज पैनल चर्चा के दौरान रखे।

उन्होंने कहा कि भारत में संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापारिक संबंधी बहुत पुराने हैं व संयुक्त अरब अमीरात भारत का तीसरा बड़ा कारोबार साझेदार है व पंजाब निवेश के लिए हमेशा तत्पर रहा है।

इस मौके पर संबोधित करते हुए संयुक्त अरब अमीरात के भारत के व्यापारिक दूत अहमद सुल्तान अल फलाही ने पंजाब में औदेगिक नीति में आ रहे परिवर्तन व बदलावों के बारे में बातचीत क। उन्होने कहा कि भारत व यूएई में गहरे आर्थिक व व्यापारिक संबंध दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहन दे रहे हैं। इस मौके पर यूएई के भारत के लिए सफीर डा. अहमद अल बना ने भारत व संयुक्त अरब अमीरात के संबंधों, रोजगार की संभावनाओं पर यूएई में कारोबार पर चचा की।

सलाहकार बी.एस कोहली ने पैनल चर्चा का संचालन किया

पंजाब ब्यूरो आफ इनवेस्टमेंट व प्रमोशन के सलाहकार बी.एस कोहली ने पैनल चर्चा का संचालन किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के भारत से गहरे आर्थिक संबंध हैं, जो कि परस्पर हितों पर आधारित हैं। यूएई पंजाब के लिए बड़े केंद्रों में से एक हैं व पंजाब से बड़ा कपड़ा आयातक है व पंजाब से बड़ी गिनती में खाद्य वस्तुएं भी निर्यात होती है।

यूएई के लिए भारत के पूर्व सफीर नवदीप सूरी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के साथ व्यापारिक साझेदारी पंजाब के लिए सबसे अधिक अहमियत रखती है व खाद्य सुरक्षा पर नजर लगाए बैठा यूएई के लिए पंजाब इस क्षेत्र में अग्रणी योगदान डालने का साम्र्थय रखता है।
ऐमार इंडिया के कारोबारी प्रमुख रवनीत गिल ने कहा कि यूएई के रियल अस्टेट कंपनी ऐमार ने पंजाब में पहले ही बड़ा काम किया है व अब यह कंपनी प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में संभावनाएं देख रही है।

सराफ ग्रुप के वाइस चेयरमैन सराफुदीन सराफ ने कहा कि उनकी कंपनी सामान की ढुलाई के क्षेत्र में बड़ा कार्य करने व निवेश को देख रही है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी सामान की ढुलाई, कंटेनर की संभाल पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *