शुक्रवार को आधी रात में लगेगा चंद्र ग्रहण, पढ़ें किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगने जा रहा है. यह चन्द्र ग्रहण मिथुन राशि और पुनर्वसु नक्षत्र में लगेगा. इस चंद्र ग्रहण की खास बात ये है कि यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. भारतीय समय अनुसार, यह ग्रहण 10 जनवरी रात 10:37 से शुरू होकर 11 जनवरी की सुबह 2:45 तक रहेगा. चंद्र ग्रहण का हमारे मन मस्तिष्क पर काफी प्रभाव पड़ता है।

ग्रहण का प्रभाव एक पक्ष तक यानी 15 दिन तक रहता है. चंद्रमा जल का कारक होने से इस दौरान पृथ्वी पर जलीय आपदा या भूकम्प भी आ सकता है. वहीं बात करें तो सभी राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव या दुष्प्रभाव अवश्य पड़ेगा।

मेष

मेष राशि से तृतीय भाव में चंद्र ग्रहण मित्रों और छोटे भाई बहनों से सम्बन्ध खराब करा सकता है इसीलिए गायत्री मन्त्र 108 बार जपें तथा भगवान शिव के नमः शिवाय मंत्र का 3 माला जाप करें.

वृषभ

इस राशि से दूसरे भाव में चंद्र ग्रहण धन कुटुंब सम्बंधित वाद विवाद करवा सकता है. इसलिए सफेद चीजों का दान करें जैसे सफेद कपड़ा चावल आदि.

मिथुन

इस बार चंद्र ग्रहण मिथुन राशि में ही लग रहा है. यह चंद्र ग्रहण स्वास्थ्य को लेकर परेशानी करवा सकता है इसलिए कच्चे दूध से रुद्राभिषेक अवश्य करवाएं.

कर्क

कर्क राशि से बारहवे घर मे चंद्र ग्रहण होने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. मन अशांत रहेगा. इस दौरान चंद्रमा के मंत्र का जाप करें. ये मंत्र है ‘ॐ सोम सोमाय नमः’.

सिंह

सिंह राशि के 11वें घर में चंद्र ग्रहण होने से इन राशि के लोगों को धन लाभ ज्यादा हो सकता है. खर्चों को रोकने के लिए दवा का दान करें और ‘ऊं नमः शिवाय मंत्र’ का जाप करें.

कन्या

इस राशि में 10वें घर में चंद्र ग्रहण होने से कार्यों में देरी हो सकती है. इसके अलावा नौकरी में बदलाव भी हो सकता है. आपको इस दिन शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए.

तुला

तुला राशि से नवम भाव में यह चंद्रग्रहण आपके कैरियर में बदलाव ला सकता है. सफेद चीजों के दान के साथ चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें और अपनी माता को कोई सफेद चीज उपहार में दें.

तुला

तुला राशि से नवम भाव में यह चंद्रग्रहण आपके कैरियर में बदलाव ला सकता है. सफेद चीजों के दान के साथ चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें और अपनी माता को कोई सफेद चीज उपहार में दें.

धनु

धनु राशि से सप्तम भाव में यह चंद्रग्रहण दाम्पत्य जीवन मे खराबी करेगा. यह चंद्र ग्रहण व्यापार में नुकसान करायेगा. अचानक कोई दुर्घटना घट सकती है. पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का 11 माला जाप करें.

मकर

मकर राशि से छठे भाव में यह चंद्र ग्रहण मन मे निराशा और जीवनसाथी से वाद विवाद को बढ़ा सकता है. जीवन साथी के साथ शिवलिंग की पूजा करें और शिवाष्टक का पाठ करें.

कुंभ

इस राशि से पंचम भाव में यह चंद्रग्रहण पेट के रोग और प्रेम के मामलों में गड़बड़ी करेगा. शिवलिंग पर दाएं हाथ से दूध चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय या नमः शिवाय का जाप करें तथा अपनी माता के चरण स्पर्श करें.

मीन

मीन राशि से चौथे भाव में चंद्रग्रहण आपकी माता की सेहत खराब करेगा. इससे आपके मन में निराशा आ सकती है. भगवान शिव शंकर की पूजा करें और अपने घर की उत्तर पूरब दिशा को हमेशा साफ रखें.



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *