भाजपा का बड़ा आरोप : अश्वनी शर्मा बोले – माफिया राज के दबाव में काम कर रही है कांग्रेस सरकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में कांग्रेस द्वारा पंजाब के हित में किसी भी मुद्दे पर बहस करने से भागने का आरोप लगाया है। विपक्ष द्वारा जनता के हित में कोई भी मुद्दा उठाये जाने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा उसके सिपहसलार मुद्दे को भटका कर उस पर बहस करने की बजाय उल्टा बिना वजह का विरोध कर बहस को हर कीमत पर रोक देते हैं। शर्मा ने कहा कि विपक्ष में किसी भी सवाल का जवाब कांग्रेस के पास नहीं है।

[ads1]

अश्वनी शर्मा ने पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहाकि कांग्रेस विधायकों द्वारा अपने-अपने इलाके में विकास नहीं बल्कि विनाश किया गया है। शर्मा ने कहाकि पंजाब में हर तरफ ड्रग्स माफिया, रेत माफिया, शराब माफिया का राज चल रहा है।

माफिया राज के खिलाफ आवाज उठाने वाले आम आदमी का ही नहीं बल्कि सरकारी अधिकारीयों का भी जीना मुश्किल हो चुका है। शर्मा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने सहित उनके मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के लगे आरोपों में उन्हें क्लीनचिट देने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं।

[ads2]

अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री आशु का आंतकवादियों से संबंध व कांग्रेस के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के दवाइयों के घोटाले उजागर हुए हैं, लेकिन इनके खिलाफ कोई कारवाई नहीं की गई। शर्मा ने कहाकि इन दोनों मंत्रियों को तुरन्त प्रभाव से उनके पद से हटा कर इनके खिलाफ बनती कारवाई की जानी चाहिए। शर्मा ने कहाकि जब भी पंजाब में कांग्रेस सरकार आती है तो कैप्टन अपने सहित अपने मंत्रियों को उनके ऊपर चल रहे केसों से बरी करवा कर क्लीनचिट दिलवा देते हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *