Jalandhar News: एक बार फिर आप नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज में लिखा- कफन तैयार है

आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के पंजाब में दोआबा प्रभारी और वरिष्ठ नेता दलजीत राजू को एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार विदेश नंबर से लगातार कॉल कर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने तथा नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • दलजीत राजू को फिर मिली जान से मारने की धमकी
  • यूके नंबर से धमकी भरे कॉल और वॉट्सऐप संदेश
  • तीन महीने पहले भी दलजीत राजू को मिली थी धमकी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 25 Feb 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (AAP) में आप नेता को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है उन्हें यूके कोड वाले नंबर से लगातार धमकी भरे कॉल और वॉट्सऐप मैसेज आ रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के पंजाब में दोआबा प्रभारी और वरिष्ठ नेता दलजीत राजू को एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार विदेश नंबर से लगातार कॉल कर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने तथा नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है।

Jalandhar News: एक बार फिर आप नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज में लिखा- कफन तैयार है

मैसेज में लिखा- कफन तैयार है

आरोपी ने +44 (यूके) कोड वाले नंबर से कई बार मिस्ड कॉल की। इसके बाद व्हाट्सऐप पर डराने वाले संदेश भेजे गए। सामने आए स्क्रीनशॉट में पहले लगातार “मिस्ड वॉयस कॉल” दिखाई दे रहा है। धमकी भरे संदेशों में कहा गया है, “कफन तैयार है, अब तेरे घर में से किसी का भी… अब तू फोन ही इग्नोर कर, जल्दी गिफ्ट कार्ड भेजूंगा।”

 

यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR

वहीं एक अन्य मैसेज में लिखा था, “अब सब काम छोड़कर तेरे पीछे हूं। तेरे घर में किसी का भी नुकसान हो सकता है, अब तू तैयार हो जा, जल्दी ही नुकसान करूंगा, तेरे परिवार के सभी सदस्यों का पता है।” धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि वह अब इंतजार नहीं करेगा, बल्कि सीधे नुकसान करेगा।

Jalandhar News: एक बार फिर आप नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज में लिखा- कफन तैयार है

बता दे कि तीन महीने पहले भी दलजीत राजू को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस दौरान 27 नवंबर 2025 को रात में दो बदमाशों ने उनके घर के बाहर 23 राउंड गोलियां चलाई थीं। हमलावरों ने घर के बाहर एक पत्र भी फेंका था, जिसमें काला राणा गैंग का नाम लिखा था और 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *