गौवंश को स्लाटर हाउस भेजे जाने के AAP के एजेंडे को नहीं बर्दाश्त करेगी BJP : अश्वनी शर्मा

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आम आदमी पार्टी द्वारा विदेशी गौ वंश को स्लाटर हाउस में भेजने के एजेंडे पर कड़ी आपत्ति जताई है। शर्मा ने कहा कि गौ वंश से देश के समस्त हिन्दू समाज की धर्मिक आस्था जुडी हुई है।

[ads1]

उन्होंने कहा कि गोवंश फिर चाहे वो देसी गौ वंश हो चाहे विदेशी।  शर्मा ने कहा कि देश के करोड़ों हिन्दूओं के लिए गौ माता के सम्मान है और इसकी सभी पूजा करते हैं और आम आदमी पार्टी इन करोड़ों हिन्दुओं की आस्था से खेल रहे हैं। शर्मा ने कहा कि अगर कोई भी हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

[ads2]

अश्वनी शर्मा ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी ने ऐसा कोई भी एजेंडा जनता के सामने रखा तो उसे जनता कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका मुंह-तोड़ जवाब देते हुए सड़कों पर उतरेगी और भारतीय जनता पार्टी उनके साथ खड़ी होगी।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *