अमेरिका में बियर बनाने वाली कंपनी में घुसा बंदूकधारी, ताबड़तोड़ फायरिंग कर कई लोगों को मार डाला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मैवोकी। अमेरिका के विस्कोन्सिन प्रांत में बुधवार को बियर बनाने वाली एक कंपनी में गोलीबारी की गई है. इस गोलीबारी में अबतक सात लोगों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि गोलीबारी करने वाले शख्स ने यूनिट में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं. यह घटना मैवोकी शहर में दुनिया की सबसे बड़ी बियर कंपनियों में से एक मोलसन कूर्स के कैंपस में हुई है।

[ads1]

मैवोकी के मेयर ने दावा किया है कि यह अभी तक की सबसे बड़ी घटना हो सकती है. मेयर के मुताबिक अभी तक हम मारे गए लोगों के बारे में सही अनुमान नहीं लगा सके हैं. मरने वालों के आंकड़े बढ़ भी सकते हैं. हमलावर भी मारा जा चुका है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक बुधवार दोपहर एक बंदूकधारी ने मोलसन कूर्स के कैंपस में घुसकर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी. कैंपस में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि जब तक उसे मार गिराया जाता तब तक उसने कई लोगों पर फायरिंग कर दी।

शहर के मेयर टॉम बेरेट ने बताया कि बंदूकधारी ने जिस तरह से कैंपस में मौजूद लोगों को अपना निशाना बनाया है वह काफी भयावह है. इस हमले में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. हमलावर भी मारा गया है. यहां के स्थानीय चैनल के हवाले से बताया जा रहा है कि हमलावर इसी कंपनी में काम करता था।

[ads2]

हमले के समय यूनिट में 600 लोग कर रहे थे काम

हमलावर में जिस समय कैंपस के अंदर घुसकर गोलीबारी की उस वक्त कंपनी के अंदर 600 लोग काम कर रहे थे. गोलीबारी की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग बाहर निकल आए जिसके कारण ज्यादा नुकसान हुआ. मौवाकी में जिस जगह पर गोलीबारी की घटना हुई है उसे मिलर वेली के नाम से जाना जाता है. बता दें कि यहां पर लगाई गई बियर यूनिट मिलर के नाम पर ही इस जगह का नाम पड़ा है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *