सोच ही किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व का आइना होता है : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोच किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व का आइना होता है। अच्छी सोच किसी व्यक्ति को महान बनाती है और बुरी सोच उसके पतन की भी वजह बनती है। सकारात्मक सोच का व्यक्ति लोककल्याण का माध्यम बन कर लोगों की आस्था को सम्मान दे सकता है और खुद भी सम्मान पा सकता है। जबकि नकारात्मक सोच समाज में अव्यवस्था और अराजकता का कारण भी बनती है। हमारे धर्मशास्त्रों में भी ये बातें कही गयी हैं।

[ads1]

गुरुवार को यहां चौक स्थित श्री कोनेश्वर महादेव मंदिर के नवीनीकृत परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मंदिर का उल्लेख पुराणों में भी है। लक्ष्मण के साथ भी इसका संबंध है। ऐसे में इस मंदिर की अहमियत त्रेता युग से है। उन्होंने मंदिर के पौराणिक परंपरा को भव्य और नया स्वरूप प्रदान करने के लिए गोपल जी टंडन और उनकी पूरी टीम को बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मंदिर निर्माण के साथ उसकी साफ-सफाई भी जरूरी है। यहां इस चीज का भरपूर खयाल रखा गया है। अन्य धार्मिक स्थानों पर भी ऐसी ही व्यवस्था होनी चाहिए। यहां ज्योतिर्लिंग में जो भी जलाभिषेक या दुग्धाभिषेक होगा उसे भूगर्भ तक ले जाने की पूरी व्यवस्था की गयी है। फूल समेत अन्य पूजा सामग्री के उचित निस्तारण और प्रसंस्करण की व्यवस्था की गयी है। इस व्यवस्था का अनुसरण कर शहरी जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

[ads2]

आस्था आतंक की परवाह नहीं करती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आस्था आतंकवाद और अलगाववाद का परवाह नहीं करती। आतंकी हमले की आशंका के बावजूद लोग अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। सावन में बम-बम करते जब लाखों की संख्या में शिव भक्त निकलते हैं तो आतंकवाद गायब हो जाता है।

योगी ने कहा कि धर्म और कुछ नहीं सिर्फ और सिर्फ कर्तव्य है। ऐसा कर्तव्य जो देश एवं समाज के हित में हो। देश सुरक्षित और समृद्ध रहेगा तो हम भी। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सरकार के मंत्री गोपाल जी टंडन और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *