इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फैशन-शो 2020 का आयोजन, छात्रों में दिखा पूरा जोश, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
छात्रों को एक प्रभावी पेशेवर के रूप में विकसित करने के प्रयास में इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फैशन शो-2020 आयोजित किया गया। सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश तथा उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया कैशन शो थीम ‘रैट्रो’ तथा ‘गोवा’ के साथ आयोजित किया गया।

[ads1]

कार्यक्रम में छात्रों ने रंगीन, परिधानों और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। माननीय आराधना बोरी (एग्किाक्यूटिव डायरैक्टर, इनोसैंट हाट्र्स कालेज) मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। अंतर्राष्ट्रीय मॉडल सुश्री सुधनीत कौर तथा पंजाबी गायक अर्श धनोआ, तेजी तथा रजत ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया।

कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमति आराधना बोरी (एग्किाक्यूटिव डायरैक्टर कालेज), डा. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरैक्टर) और प्रो. दीपक पॉल (प्रिंसीपल, होटल मैनेजमैंट) द्वारा किया गया। इस आयोजन में तीन राऊंड रैप वॉक, प्रश्न-उत्तर तथा प्रतिभा प्रदर्शन शामिल रहे, सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को नीचे दिए गए अनुसार 8 शीर्षक नामों से सराहा गया।

[ads2]

मिस गोवा-सोनाली (बी.एस.सी.एग्री- 4 सेमस्टर), मिस्टर गोवा-आदित्य सोलंकी (बी.एस.सी.एच.एम. सीटी-६ सेमस्टर), मिस रैट्रो- क्रिस्टीना (बी.बी.ए.-2 सेमस्टर), मिस्टर रैट्रो-आकाश (बी.एस.सी एग्री-8 सेमस्टर), बैस्ट स्माइल-मिकशाली (एम.एल.एस- 4 सेमस्टर), बैस्ट मूछें-पवन (बी.बी.ए.-2 सेमस्टर), मिस चारमिग-हरप्रीत (बी.बी.ए.-4 सेमस्टर), मिस्टर हैंडसम-करन कुमार (बी.टी.टी.एम.-4 सेमस्टर)। डा. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरैक्टर) ने फैक्ल्टी सदस्यों तथा छात्रों को कार्यक्रम आयोजित के लिए बधाई दी।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *