IB के कहने पर पंजाब पुलिस ने करतारपुर कारीडोर से लौटे श्रद्धालुओं से की थी पूछताछ, पढ़ें कैप्टन का कबूलनामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज कहा कि पंजाब पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आई.बी.) के कहने पर करतारपुर गलियारे के द्वारा लौटने वाले कुछ श्रद्धालुओं से पूछताछ की थी। पुलिस की कार्यवाही का स्पष्ट तौर पर पक्ष लेते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यहाँ तक कि यदि आई.बी. द्वारा ज़ाहिर की सुरक्षा चिंताओं के संदर्भ में गुरदासपुर पुलिस सहयोग करने में नाकाम रहती तो उन्होंने पुलिस के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करनी थी।

[ads1]

बजट पेश करने से पहले आप विधायक कुलतार सिंह संधवां द्वारा उठाए गये मुद्दे के जवाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि सरहदी राज्य की पुलिस फोर्स होने के नाते पंजाब पुलिस ने मामले में उचित सीमा में रह कर कार्यवाही की। यह जि़क्रयोग्य है कि इस मुद्दे को लेकर विरोधी पक्ष ने गुरूवार को सदन में हंगामा मचाया था। विरोधी पक्ष ने बीते दिन प्रदर्शन करते हुये मुख्यमंत्री के जवाब की माँग की थी।

केंद्रीय एजेंसियों के साथ सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार, राष्ट्रीय सुरक्षा के बड़े हितों में जब भी ज़रूरत पड़ी, केंद्रीय एजेंसियों के साथ सहयोग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल करने के लिए स्थापित सुरक्षा विधि -विधान के मुताबिक यदि पुलिस फोर्स कार्यवाही करने में असफल रहती है तो पुलिस के खि़लाफ़ कार्यवाही की जायेगी।

[ads2]

मुख्यमंत्री ने बताया कि करतारपुर गलियारा खुलने के बाद अब तक 51000 से अधिक श्रद्धालु नतमस्तक हो चुके हैं और यह पहली बार हुआ है कि कुछ श्रद्धालुओं से पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आई.बी. ने कुछ शंकाएं ज़ाहिर की थी और सुरक्षा के लिहाज़ से कुछ श्रद्धालुओं की जान -पहचान को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस की मदद माँगी थी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील सरहदी राज्य होने के कारण देश की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना राज्य की जि़म्मेदारी बनती है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *