बुंदेलखंड अपना ही नहीं भारत का भाग्य बदलने के लिए तैयार : नरेंद्र मोदी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चित्रकूट
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास, पीएम सम्मान निधि पाने वाले किसानों को मुफ्त किसान क्रेडिट कार्ड व देश भर के दस हजार कृषि उत्पाद संगठन (एफपीओ) की लॉन्चिंग के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत बुंदेली भाषा से की। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में माता सीता जी औऱ अपने भाई लक्ष्मण जी के साथ प्रभु श्रीराम निवास करते हैं। गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहा है कि “चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़”। आज आप सभी को देख कर आपके इस सेवक को भी कुछ ऐसे ही अनुभूति हो रही है।

[ads1]

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली से निकलने वाली पाई-पाई उसके हकदार तक पहुंच रही है। पहले योजनाओं का पैसा पहुंचता ही नहीं था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश की सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद की योजना चलाई है, उसके साथ एफपीओ को जोड़ा जा रहा है। हर ब्लाक में एक एफपीओ का गठन होगा।

योगी सरकार एक्सप्रेस गति से काम कर रही है

मोदी ने कहा कि योगी सरकार एक्सप्रेस गति से काम कर रही है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे से आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में नए रोजगार पैदा होंगे। डिफेंस कारीडोर को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे गति प्रदान करेगा। क्रांतिकारियों का यह क्षेत्र आने वाले दिनों में युद्ध के साजो समान के लिए जाना जाएगा।

[ads2]

मोदी ने कहा कि विकास के एक्सप्रेसवे पर ले जाने वाला बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पूरे क्षेत्र के जनजीवन को बदलने वाला कार्य करेगा। मोदी ने कहा कि यहां देश भर के सफल एफपीओ की प्रदर्शनी लगी है, किसान अदभुत कार्य कर सकते हैं, इसे देख कर मेरा सीना चौड़ा हो गया। इस प्रदर्शनी को जरूर देखिए। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में करीब 5000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, ये किसानों की भलाई के लिए है। बैंकों से आसानी से कर्ज मिले, इसके लिए किसान क्रेडिट मुहैया करवाया जा रहा है। किसान की आय बढ़ाने के लिए 16 सूत्रीय योजना बनाई गई है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *