बुंदेलखंड में बनने वाली तोप अब दुश्मनों की छाती पर गरजेगी : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया

डेली संवाद, चित्रकूट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से डिफेंस कारीडोर को गति मिलेगी। पिछले कई वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे बुंदेलखंड की तस्वीर इन दोनों परियोजनाओं से बदलेगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में बनने वाली तोप दुश्मनों की छाती पर गरजेगी। करीब 15000 करोड़ से बनने वाले 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से यहां के किसानों की आय भी दोगुनी होगी।

[ads1]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें शनिवार को चित्रकूट के भरतकूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के शिलान्यास रखने के बाद कही। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के कालखण्ड में जिस पावन धरती पर सर्वाधिक समय व्यतीत किया था, उसी बुंदेलखंड की धरती को नई ऊंचाइयों को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज आगमन हुआ है।

शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू होने जा रही है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भगवान श्रीराम के संकट के काल के समय चित्रकूट संबल बना था। इसी तरह भगवान श्रीराम के अयोध्या में भव्य निर्माण के लिए 500 वर्षों के इंतजार को प्रधानमंत्री ने समाप्त करवाया है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने हर घर नल जल योजना शुरू की थी। इसी महीने से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू होने जा रही है। बुंदेलखंड के किसान की मांग पर प्रधानमंत्री ने पीएम सम्मान किसान निधि से सभी किसानों को आच्छादित किया। किसानों को 6000 रुपए सालाना मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 5 लाख किसानों के खाते में 11000 करोड़ रुपए सीधे पहुंच चुके हैं।

डिफेंस कारीडोर बुंदेलखंड में बन रहा है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झांसी में कहा कि था कि हमारा जवान तय करेगा कि कब, कहां और कैसे देश का बदला लेना है। डिफेंस कारीडोर बुंदेलखंड में बन रहा है।

बुंदेलखंड का नौजवान अब पलायन नहीं करेगा। हमारा चित्रकूट धाम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के उन सपनों को साकार करता हुआ दिखाई देगा, जिसके लिए उन्होंने ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना चित्रकूट में की थी।

[ads2]

कृषि उत्पाद संगठन (एफपीओ) का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान उत्पादक संगठनों का शुभारंभ और किसान क्रेडिट कार्ड सभी किसानों का सपना साकार करेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने के साथ ही डिफेंस कारीडोर यहां के नौजवानों को रोजगार और नौकरी देने का कार्य करेगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री सम्मान निधि की वर्षगांठ के अवसर पर किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि उत्पाद संगठन (एफपीओ) का शुभारंभ किया। इसमें प्रधानमंत्री ने गुजरात, कनार्टक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, असम समेत देश के कई हिस्सों से आए किसानों को किसान क्रेडिट भी वितरित किए।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *