पंजाब सरकार ने शिक्षा विभाग के लिए निकाली 2182 नौकरी, इन पदों के लिए आवेदन मांगें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के नौजवानों को रोजग़ार के अधिक से अधिक मौके मुहैया कराने के अपने वादे के अंतर्गत कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने विभिन्न विषयों के मास्टर /मिस्ट्रैस कैडर के 2182 पदों के लिए आवेदन मांगें हैं।

[ads1]

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अध्यापकों की भर्ती समयबद्ध तरीके से मुकम्मल करने के आदेश देते हुये शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज यहाँ बताया कि सरहदी क्षेत्र में अध्यापकों की कमी को दूर करके बच्चों को मानक शिक्षा मुहैया करवाने के प्रण के अंतर्गत हिंदी, पंजाबी, गणित, सामाजिक शिक्षा, अंग्रेज़ी और विज्ञान विषयों के माहिर अध्यापक भर्ती करने के लिए कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

शर्तें और नियम विभाग की वैबसाईट पर देखे

उन्होंने बताया कि बार्डर कैडर के अंतर्गत हिंदी मास्टर /मिस्ट्रैस के 40 पद, पंजाबी विषय के 60 पद, गणित के 450 पद, सामाजिक शिक्षा के 52 पद, अंग्रेज़ी विषय के 880 पद, विज्ञान मास्टर /मिस्ट्रैस कैडर के 700 पदों को भरने सम्बन्धी योग्य उम्मीदवारों से विभाग की वैबसाईट www.educationrecruitmentboard.com पर ऑनलाइन आवेदन-पत्र मांगें गये हैं। योग्य उम्मीदवार 29 फरवरी से 18 मार्च, 2020 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों सम्बन्धित शर्तें और नियम विभाग की वैबसाईट पर देखे जा सकते हैं।

[ads2]

श्री सिंगला ने आगे बताया कि पिछले तीन सालों में शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों समेत और तकरीबन 8000 के करीब पद भरे जा चुके हैं, जिनमें विभिन्न विषयों के मास्टर /मिस्ट्रैस, मैरीटोरियस स्कूलों में भर्ती, ई.टी.टी. भर्ती का बैकलॉग, दिव्यांग व्यक्तियों और स्वतंत्रता संग्रामियों के वारिसों की भर्ती, सैंटर हैड और हैड टीचर, फिजिकल लैक्चरार, डी.पी.ई., प्रिंसिपल, मुख्याध्यापक और ब्लॉक प्राईमरी शिक्षा अफसरों आदि के पद शामिल हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *