प्रयागराज में दिव्यांगजनों का ‘महाकुंभ’, PM मोदी ने दिव्यागों को दिया सम्मान : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, प्रयागराज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रयागराज में दिव्यांगजनों का महाकुंभ आयोजित हुआ है। पीएम मोदी ने न केवल दिव्यांगजनों को सम्मान देने के लिए उन्हें ‘दिव्यांग’ कहा बल्कि शासन में दिव्यांगजनों की भागीदारी और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके यह भी सुनिश्चित किया है।

[ads1]

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले साल इसी समय भव्य और दिव्य कुंभ ने पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया था। सैकड़ों सालों बाद श्रद्धालुओं ने ‘अक्षयवट’ और सरस्वती कूप के दर्शन किए थे।

आज प्रयागराज में कई विश्व रिकॉर्ड बन रहे हैं

योगी ने कहा कि आज यहां दिव्यांगजनों का यह अद्भुत कुंभ हम सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहा है और प्रधानमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों को देशभर में आयोजित किया गया है। इन कैम्पों के आयोजन का ही परिणाम है कि आज प्रयागराज में कई विश्व रिकॉर्ड बन रहे हैं।

[ads2]

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां लगभग 900 मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों के साथ ही हजारों लोगों को कृत्रिम अंग, उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। यह एक दुर्लभ क्षण है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि प्रदेश में दिव्यांगजनों की पेंशन 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है। 10 लाख 55 हजार 500 दिव्यांगजनों को यह पेंशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *