पंजाब में ई-सिगरेट और हुक्का बार पर पूरी तरह से पाबंदी, अब पुलिस विभाग लगाएगी ‘कोटपा’, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री श्री बलबीर सिंह सिद्धू के दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए ‘राज्य तम्बाकू कंट्रोल सैल’ ने पंजाब पुलिस के सहयोग से बच्चों और नौजवानों को तम्बाकू के प्रयोग से बचाने और रोक लगाने के लिए राज्य स्तरीय मुहिम शुरू की है।

राज्य तम्बाकू कंट्रोल सैल ने डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय, चंडीगढ़ में पुलिस अधिकारियों की नेशनल तम्बाकू कंट्रोल प्रोग्राम सम्बन्धी कार्य-कुशलता बढ़ाने के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया। राज्य भर के इंस्पेक्टरों / सब-इंस्पेक्टरों के रैंक के 50 पुलिस अधिकारी आज इस वर्कशॉप में शामिल हुए।

[ads1]

तम्बाकू विरोधी कानून सख्ती से लागू होगा

पंजाब इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के डायरैक्टर श्री प्रबोध कुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारी तम्बाकू विरोधी कानूनों को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए महत्वपूर्ण हिस्सेदार हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि पुलिस विभाग अब स्वास्थ्य विभाग को पूर्ण सहयोग देकर राज्य में ई- सिगरेट रोकथाम एक्ट 2019 और अन्य तम्बाकू विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने के लिए काम करेगा।

पंजाब के स्वास्थ्य सेवाएं, डायरैक्टर डॉ. अवनीत कौर ने बताया कि साल 2018-19 के दौरान राज्य में उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद एक्ट (कोटपा)-2003 के अंतर्गत 23,886 चालान काटे गए और अप्रैल-दिसंबर 2019 में कुल 16,016 चालान काटे गए।

हुक्का बार पर मुकम्मल तौर पर पाबंदी लगाई गई है

पंजाब कोटपा संशोधन एक्ट – 2018 के पास होने के बाद हुक्का बार पर मुकम्मल तौर पर पाबंदी लगाई गई है। उसने आगे कहा कि इस एक्ट के अंतर्गत उल्लंघन करने वालों को 3 साल की कैद और 50,000 रुपए जुर्माना किया जा सकता है।

डॉ. राकेश गुप्ता, डायरैक्टर, ईएसआई पंजाब ने ई-सिग्रेेट सम्बन्धी पेशकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसा पहला राज्य है जहाँ ई-सिग्रेट को 2013 के बाद ‘पाबंदीशुदा ड्रग’ घोषित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने अब पूरे देश में ई-सिग्रेट बेचने पर पाबंदी लगाई है। इस ई-सिग्रेट निवारण एक्ट 2019 के अंतर्गत सब-इंस्पेक्टर या इससे ऊपर के रैंक के पुलिस अधिकारी ही कार्यवाही करने में समर्थ हैं।

[ads2]

पंजाब में अभी भी 27,00,000 लोग तम्बाकू का प्रयोग कर रहे हैं

साऊथ ईस्ट एशिया, यूनियन के डिप्टी क्षेत्रीय डायरैक्टर डॉ. राणा जे सिंह ने तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों सम्बन्धी एक पेशकारी भी दी। उन्होंने आगे कहा कि एक अनुमान के अनुसार पंजाब में अभी भी 27,00,000 लोग तम्बाकू का प्रयोग कर रहे हैं क्योंकि यह उत्पाद पूरे राज्य में आसानी से उपलब्ध हैं।

डॉ. निरलेप कौर, स्टेट नोडल अधिकारी, तम्बाकू कंट्रोल, पंजाब ने बताया कि राज्य के सभी जि़लों में तम्बाकू की आदत से छुटकारा दिलाने के लिए तम्बाकू रोकथाम केंद्र स्थापित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि 19 मार्च, 2019 से 19 दिसंबर, 2019 तक इन केन्द्रों में लगभग 8,000 तम्बाकू पीडि़तों का इलाज किया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *