चेयरमैन दलजीत सिंह आलूवालिया के DO लेटर पर एक्शन, संजीव कालिया पर गिरी गाज, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

डेली संवाद, जालंधर
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया का डीओ लेटर पर आखिरकार सरकार ने सुन ली। जिससे महज दो दिनों में ही सीनियर सहायक संजीव कालिया को वापस करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट भेज दिया गया है। चेयरमैन ने चिट्ठी लिखकर संजीव कालिया पर कई तरह के आरोप लगाए थे।

[ads1]

पढ़ें चेयरमैन का पत्र

यह भी पढ़ें : इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन ने जिस कर्मचारी को बताया भ्रष्टाचारी, सरकार ने उसे जालंधर में ही दे दी तैनाती, ईओ ने की ज्वाइनिंग रद्द, विवाद बढ़ा

स्थानीय निकाय विभाग ने करतारपुर के सीनियर सहायक संजीव कालिया का ट्रांसफर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर कर दिया था। जिसका चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कड़ा विरोध किया। यही नहीं, चेयरमैन को सरकार को पत्र लिखना पड़ा। चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सीनियर सहायक संजीव कालिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सरकार को चिट्ठी भेजी थी।

पढ़ें ट्रांसफर का आदेश

[ads2]

चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया की चिट्ठी पर सरकार ने संजीव कालिया का ट्रांसफर रद्द करते हुए करतारपुर भेज दिया है। गौरतलब है कि संजीव कालिया गत दिनों जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में ज्वाइनिंग की तो ईओ ईओ जतिंदर  ने उसे रद्द कर दिया। इसके बाद चेयरमैन ने चिट्ठी लिखी थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *