चंदन ग्रेवाल की खुली चुनौती, कहा- मेयर-कमिश्नर अपने बेटे को गटर में उतार कर दिखाएं, हड़ताल खत्म कर देंगे, देखें VIDEO

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल की अगुवाई में नगर निगम की यूनियनों ने मेयर जगदीश राजा का जुलूस निकाल दिया। नगर निगम में आउटसोर्सिंग का विरोध कर रही निगम यूनियनों ने मंगलवार को मेयर जगदीश राजा की तस्वीर को गधे पर लगा दिया, जिसे बाजारों में घुमाया।

[ads1]

इससे पहले निगम कांप्लेक्स में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए चंदन ग्रेवाल ने मेयर जगदीश राजा को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो मेयर अपने बेटे को सीवर मैन और सफाई सेवक बनाकर एक दिन सीवरेज की सफाई करवा कर देखें। निगम कमिश्नर में दम है तो अपने बेटे को गटर में उतार कर दिखाएं।

[ads2]

चंदन ग्रेवाल ने कहा कि कौंसलरों ने कपड़े धुलवाए, गटर साफ करवाए, सड़कों पर झाड़ू लगवाए। लेकिन जब हमारे हक की बात आती है तो वे पीछे हट जाते हैं। कौंसलरों पर कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मेयर यहां आकर किसी एक कर्मचारी को नियुक्त पत्र दे दें, धरना यहीं खत्म कर दें।

देखें चंदन की ललकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *