केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कहा- पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता में संशोधित नगारिकता कानून पर ‘भ्रम दूर करने’ के लिए एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाखों शरणार्थियों के लिए CAA कानून लेकर आए हैं। बीजेपी को 2014 में 87 लाख वोट मिले थे। 2019 में हमारे लिए आपका प्यार बढ़ा और हमें पीएम मोदी के नेतृत्व में 2.3 करोड़ वोट मिले।

[ads1]

अमित शाह ने कहा कि जब हम बंगाल में चुनाव के मैदान में थे तो ममता दीदी कहती थीं जमानत बचा लेना। ममता जी ये आंकड़े देख लीजिए, अब आने वाले विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बंगाल में बनने वाली है। उन्होंने कहा कि बीजेपी आज एक अभियान शुरू कर रही है- और नहीं अन्याय (#AarNoiAnnay) यह अभियान बंगाल में निरंकुश ताकतों को हराने की लड़ाई है।

[ads2]

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह यात्रा अभी शुरू हुई है. यह तब समाप्त होगी जब हम 2/3 बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाएंगे. यह बीजेपी के विकास की यात्रा नहीं है, बल्कि बंगाल के विकास की यात्रा है। यह यात्रा राज्य में गरीबों को सशक्त बनाने के लिए है, अपने कानून और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए, सिंडिकेट को समाप्त करने के लिए, घुसपैठ को समाप्त करने के लिए और हमारे शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने के लिए है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *