देश में 28 लोगों को कोरोना वायरस की हुई पुष्टि, इसमें 16 विदेशी नागरिक, पढ़ें सरकार क्या कर रही है

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भारत में अब तक कोरोनावायरस के 28 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 12 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 12 भारतीयों में से केरल में मिले तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी 9 मरीजों में दिल्ली, तेलंगाना और जयपुर में एक-एक हैं वहीं आगरा में एक ही परिवार के छह मरीज मिले हैं। इन सभी का इलाज दिल्ली में चल रहा है।

[ads1]

चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस भारत समेत दुनिया के 70 देशों में फैल चुका है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक लोगों की मौत कोरोनावायरस के कारण हो चुकी है और संक्रमण के 89,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोनावायरस को लेकर दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत में अब तक कोरोनावायरस के 28 केस सामने आए हैं। वहीं, नोएडा में मंगलवार को लिए गए छह लोगों के सैंपल की जांच नेगेटिव पाई गई है।

[ads2]

इनमें से 12 भारतीय और 16 विदेशी शामिल हैं। 12 भारतीयों में से केरल में मिले तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि नौ मरीजों का दिल्ली में इलाज चल रहा है। इन नौ मरीजों में दिल्ली, तेलंगाना और जयपुर में एक-एक शामिल हैं वहीं आगरा में एक ही परिवार के छह मरीज मिले हैं। इन सभी का इलाज दिल्ली में चल रहा है। वहीं इटली से आए 21 पर्यटकों के समूह में 17 लोग कोरोना से प्रभावित पाए गए हैं। इनमें 16 विदेशी पर्यटकों के साथ एक भारतीय भी शामिल है। इन्हें आईटीबीपी के दिल्ली स्थित छावला कैंप में रखा गया है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *