डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने बैसाखी के मौके पर 14 अप्रैल, 2020 की बजाय 13 अप्रैल (सोमवार) की गज़टिड छुट्टी ऐलानी है। और ज्य़ादा जानकारी देते हुये सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि परसोनल विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 13 अप्रैल, 2020 को सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगमों और अन्य शैक्षिक अदारों में छुट्टी रहेगी।
[ads2]
प्रवक्ता ने आगे बताया कि डॉ. बी.आर. अम्बेदकर के जन्म दिवस की गज़टिड छुट्टी पहले की तरह 14 अप्रैल, 2020 की ही रहेगी। कोरोना संकट के दरम्यान सरकार ने यह फैसला लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज पंजाब निवासियों को अपने बच्चों और आने वाली पीढिय़ों की सुरक्षा के लिए बैसाखी के पवित्र दिवस पर कल 13 अप्रैल को प्रात:काल 11 बजे अपने-अपने घरों से जानलेवा दुश्मन कोविड -19 पर राज्य की जीत के लिए अकाल पुरुष के आगे अरदास करने की अपील की है।
बैसाखी के त्योहार की पूर्व संध्या पर पंजाब के लोगों के नाम एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस की महामारी के मद्देनजऱ इस बार की बैसाखी पहले की अपेक्षा अलग है जिस कारण लोग विशाल भीड़ों के रूप में रिवायती जोशो-खरोश से इस त्योहार को मनाने के लिए बाहर नहीं निकल सकते। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सभी का अपने घरों में रहना बहुत ज़रूरी है और बैसाखी के पवित्र दिवस को राज्य से कोविड -19 के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए अरदास करके मनाया जाये।
बैसाखी मनाने के लिए इकठ्ठा या बाहर न हों
मुख्यमंत्री ने अपील करते हुये कहा, ‘आओ हम सभी वाहेगुरू के आगे अरदास करें कि हम और हमारे पंजाब को चढ़दी कला में रखे और हमारे लोग सुरक्षित और सदा खुश रहें। ’ उन्होंने कहा कि यह अपील श्री अकाल तख्त साहिब और शिरोमणि कमेटी की तरफ से भी लोगों को की गई है कि वह इस साल बैसाखी मनाने के लिए इकठ्ठा या बाहर न हों।
[ads1]
इस आशा पर विश्वास करते हुए कि पंजाब इस महामारी पर जीत प्राप्त करेगा, कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लोगों से अपील की कि वह इस लड़ाई के खि़लाफ़ अपना फजऱ् निभाएं जिस तरह लाखों कर्मचारी उनको सुरक्षित और सेहतमंद रखने के लिए आगे होकर डटे हुए हैं। उन्होंने डाक्टरों, नर्सों, पैरा मैडीकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य, सफ़ाई कर्मचारियों, पुलिस, राजस्व विभाग, धार्मिक संस्थाओं, एन.जी.ओज़ समेत इस संकट में संघर्ष कर रहे हरेक व्यक्ति का धन्यवाद किया जो अपनी जान जोखिम में डाल कर फ्रंटलाईन पर काम कर रहे हैं।
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना।
डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
संपर्क नंबर: +91-98881-90945
ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com