डेली संवाद, जालंधर
स. सतनाम सिंह मैमोरियल इनोसैंट हाट्र्स मल्टीस्पैशिएलिटी अस्पताल में हड्डियों के माहिर डाक्टर मानवदीप सिंह ने दुर्घटना में घायल सोमनाथ की टूटी हुई बाजू को जोड़ कर उसे जीवनदान दिया। शनिवार रात लगभग 1 बजे सोमनाथ मोटरसाइकिल पर सवार कहीं जा रहा था, जहां तेका ट्राली के साथ टक्कर होने पर भयानक दुर्घटना का शिकार हो गया।
[ads2]
इस दौरान उसकी दाहिनी बाजू टूट गई तथा सारा मास उतर कर लटकने लगा, खून वाली नसें कटने से उसका हाथ भी काम करना बंद हो गया। अत्यन्त बुरी हालत में डाक्टर मानवदीप सिंह ने उसका इलाज शुरू किया, जिस दौरान सबसे पहले हाथ को साफ करके हड्डियों को जोड़ा गया, फिर कटी हुई खून की नसों को जोड़ा गया। दो दिन के भीतर ही मरीका का हाथ काम करने लग गया। अंत: अब मरीका बिल्कुल स्वस्थ है।











