डेली संवाद, जालंधर
राष्ट्रीय सिख संगत देहाती ज़िला जालंधर के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवकीनन्दन ठुकराल, महामंत्री हरप्रीत सिंह बेदी, उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, सचिव रंजीत सिंह, बलविंदर सिंह व अन्य सदस्यों ने आज सावन महीने में तीज हरियावल के दिन पौधारोपण किया।
[ads2]
पौधारोपण क्रमवार पिछले साल से धन् धन् श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वे प्रकाश पर्व पर शुरू किया गया था। उसको आगे बढ़ाते हुए रामलीला मैदान के सामने जगतपुरा-किशनपुरा जालंधर में पौधारोपण शुरू किया गया। कोरोना वायरस महामारी का ध्यान में रखते डिस्टैंस और संख्या का भी ध्यान रखा गया।








