
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक दारोगा और महिला के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। किसी जमीन विवाद के बारे में बात करने के लिए दारोगा महिला को फोन करता है और दोस्ती करने का ऑफर दे देता हैं। महिला जब दारोगा को सर कहकर बुलाती है तो वह कहता है मेरी फ्रेंडशिप स्वीकारी है तो सर ना बुलाओ मेरा नाम ले सकती हो। दोनों के बीच बातबीच का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी रोहन पी कनय ने दारोगा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया।
एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह वायरल ऑडियो फतेहपुर-84 थाना क्षेत्र की उगू चौकी इंचार्ज जागेंद्र सिंह का है। वायरल ऑडियो में दारोगा कहता है कि आप मुझे सर ना कहिए। आप जब पहली बार मिलने आई थी तो कई लोगों के साथ थीं, मैं बहुत बात नहीं कर पाया था। दारोगा ने कहा मेरे पास पावर नहीं है जमीन संबंधी विवाद सुलझाने का। मैंनें आपको खुलकर सारी बात बताई। मंजू वर्मा आपको इस्तेमाल कर रही हैं।
आप आइए मैं पर्सनल में बता दूंगा
दारोगा कहता है कि भाई है आपका ? उधर से महिला कहती है नहीं भाई नहीं है मेरा तो दारोगा कहता है मैं एक दोस्त के नाते आपको बता रहा हूं सुन लीजिए मेरी बात। अगर आप मेरी दोस्ती स्वीकार करती हें ताे मैं आपको बताता हं। लडकियां मेरे लिए स्वाभिमान है। मेरे फ्रेंडशिप का प्रपोजल स्वीकार करें। आप आगे बढ़े। आप यकीन नहीं करेंगी, मैं आपके अलावा किसी से बात नहीं करता। आपके साथ एक और दिक्कत हैं, महिला पूछती है क्या दिक्कत है तो दारोगा कहते हैं मेरी मजबूरी है आप आइए मैं पर्सनल में बता दूंगा। (credit-hindustan)









