सरकारी अस्पतालों की बदहाली का नतीजा भुगत रही है पंजाब की जनता : हरपाल सिंह चीमा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि पंजाब सरकार कोरोना महामारी पर काबू पाने में बुरी तरह से फेल हुई है। लोगों को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने आज जालंधर के रैनक बाजार में ऑक्सीजन मुहिम का आगाज किया गया। पार्टी के सीनियर नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने दुकान-दर-दुकान जा कर दुकानदारों और आम लोगों को पूरी सावधानी के साथ ऑक्सीजन के स्तर की जांच की और कोरोना से बचाव के लिए ऑक्सीजन के स्तर की अहमीयत समझाने के साथ-साथ कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता पैदा करे वाली सामग्री भी वितरित की।

इस मौके उनके साथ जैतो से विधायक बलदेव सिंह व सीनीयर स्थानीय नेतागणों में डा. शिव दियाल, डा. संजीव शर्मा, राजविंदर कौर थियाड़ा, करतार सिंह पहलवान, मंगल सिंह व अन्य नेता मौजूद थे। इससे पहले मीडिया को संबोधन करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने बेकाबू हुई कोरोना महामारी के लिए मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह के साथ-साथ पिछली सभी कांग्रेसी और अकाली-भाजपा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।

चीमा ने मुख्यमंत्री को फार्म हाऊस से बाहर निकल कर लोगों का हाल अपनी आंखों से देखें और लोगों में सरकारी अस्पतालों के प्रति भरोसा पैदा करने के लिए सरकारी सेहत क्षेत्र में उच्च स्तरीय निवेश करने की मांग की। चीमा ने कहा कि 2022 में यदि लोगों ‘आप’ की सरकारी लाते हैं तो सेहत और शिक्षा के क्षेत्र में लोगों की दिल्ली की तरह प्राईवेट क्षेत्र पर निर्भरता खत्म कर दी जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *