CBSE 10वीं परीक्षा 2021 के पैटर्न में किए गए बड़े बदलाव, गणित में वैकल्पिक सवाल हटाए गए

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। सीबीएसई ने 10वीं वार्षिक परीक्षा 2021 (CBSE 10th Exam 2021) के प्रश्न पत्र पैटर्न में कई बदलाव किये हैं। गणित विषय से विकल्प वाले प्रश्नों (एमसीक्यू) को हटा दिया गया है। परीक्षार्थियों को एक अंक के सवाल का जवाब बहुत कम शब्दों में देना होगा। विज्ञान विषय में दो अंक के प्रश्नों को हटा दिया गया है।

अब केवल एक, तीन और पांच अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे। सामाजिक विज्ञान में भी विकल्प वाले प्रश्नों की जगह केवल छोटे सवाल (वेरी शॉट क्वेश्चन) रहेंगे। इससे पहले बोर्ड ने 12वीं के प्रश्न पत्र पैटर्न में बदलाव किया है। यह बदलाव लॉकडाउन में छात्रों की तैयारी ठीक से नहीं होने के कारण किये गये हैं। छोटे सवाल (वेरी शॉट क्वेश्चन) की संख्या भी 20 से घटा कर 16 कर दी गयी है। विज्ञान में छह प्रश्न बढ़ाये गये हैं तो गणित में चार प्रश्न कम पूछे जाएंगे।

10वीं और 12वीं में गणित का एक जैसा पैटर्न: पहली बार बोर्ड ने 12वीं के प्रश्न पत्र पैटर्न पर 10वीं का प्रश्न पत्र बनाया है। इससे गणित पढ़ने वाले छात्रों को प्लस टू में आसानी होगी। सेंट माइकल हाई स्कूल के गणित के शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि पहली बार ऐसा होगा जब 10वीं के प्रश्न पत्र का पैटर्न 12वीं के जैसा रहेगा। बेसिक और स्टैंडर्ड मैथ का पैटर्न एक जैसा रहेगा। बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रश्न सारे आसान रहेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *