देश में घट रहा है कोरोना, अब तक साढ़े 66 लाख से ज्यादा लोगों ने वायरस को हराया

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के नए मामले तेजी से घटे हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब तक साढ़े 66 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 55,722 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 579 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के 75 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कुल 75 लाख 50 हजार 273 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 66 लाख 63 हजार 608 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। कोरोना के नए मामलों के साथ देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में भी कमी आ रही है। देश में फिलहाल कोरोना के 7 लाख 72 हजार 55 सक्रिय मामले हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 14 हजार 610 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी रेट में वृद्धि

देश की कोरोना रिकवरी दर तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 66,399 लोग ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर भारत की कोरोना रिकवरी दर फिलहाल 88.26% हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 11,256 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इसको मिलाकर कोरोना का एक्टिव रेट 10.23% हो गया है। देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.52% है।

साढ़े 9 करोड़ कोरोना टेस्ट

देश में अब तक साढ़े नौ करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शनिवार तक 9,50,83,976 सैंपलों की COVID-19 हो चुकी है, जिनमें से 8,59,786 टेस्ट कल किए गए हैं।

बलिया हत्याकांड की पूरी वीडियो हुई वायरल, देखें कैसे भीड़ में अचानक चली गोली (नोट- गाली का प्रयोग है, कृपया इसे हेडफोन लगाकर  ही देखें)

https://youtu.be/eY8so04KY74

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *