इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने 1 करोड़ रुपए के चेक वितरित किए

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने आज ट्रस्ट के अलाटियों को करीब 1 करोड़ रुपए का चेक वितरण किया। ये वे अलाटी हैं, जिन्हें पुरानी योजनाओं में किसी कारणवश प्लाट या फ्लैट्स का कब्जा नहीं मिल सका था। दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का कार्यभार जब उन्होंने संभाला था तब, ट्रस्ट की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन धीरे-धीरे से अब चीजें सामान्य हो रही हैं।

चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा कि जब वे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का ओहदा संभाला था, तब ट्रस्ट वित्तीय लेनदारियों में फँसा था। जिसे बाहर निकालने के लिए कई काम किए गए। इस दौरान कोरोना महामारी के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। जिससे कुछ समय के लिए सभी काम ठप्प पड़ गए।

शुक्रवार को चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया के साथ ईओ जतिंदर सिंह और अन्य अफसरों ने मिलकर अलाटियों को बनती रकम का चेक भेंट किया। आहलूवालिया ने कहा कि सभी अलाटियों को पाई-पाई पैसा वापस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को वित्तीय स्थिति में सुधार लाकर नई योजनाएं भी शुरू की जाएंगी।

इस दौरान अलाटियों ने कहा कि पिछले कई साल से उनके पैसे फंसे थे। जिससे उन्हें कंज्यूमर कोर्ट का भी सहारा लेना पड़ा। उन्होंने चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पिछले कई साल से पैसे फंसे थे, जिसे अब जाकर वापस किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *