होटल में आज होगी जालंधर निगम हाउस की बैठक, मेयर ने बनाई रणनीति, विपक्ष बोला- राजा फेल, शहर को गर्त में पहुंचाया

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

mc meeting

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम हाउस की बैठक आज 3 बजे होगी। यह पहली बार जब निगम हाउस की बैठक नगर निगम भवन की बजाए एक होटल में आयोजित की जा रही है। इसके पीछे कोरोना महामारी बताई जा रही है, जिससे नगर निगम भवन में पार्षदों को बैठने के लिए सिटिंग की व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकती थी।

कोरोना महामारी के बाद बंदी के कारण कई महीने बाद नगर निगम हाउस की बैठक होने जा रही है। मेयर जगदीश राजा ने 3 बजे बैठक बुलाई है। जिस पर शहर के विकास को लेकर कई सारे प्रस्तावों पर चर्चा होगी। शहर की सड़कों, पानी-सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के रखरखाव समेत कई मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष में कड़ी तकरार हो सकती है। इसके लिए पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी तैयारी कर ली है।

हाउस की बैठक पहली बार रिजेंट पार्क में बुलाई

नगर निगम हाउस की बैठक पहली बार रिजेंट पार्क में बुलाई गई है। इसमें पार्षदों, पत्रकारों और अफसरों को कोविड-19 के सभी प्रोटोकाल पूरा करने के लिए कहा गया है। यह मीटिंग इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि विपक्ष कई मुद्दों को लेकर कई महीने से मेयर जगदीश राजा को घेरना चाहता है, लेकिन उन्हें प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा था।

मेयर जगदीश राजा कहते हैं कि शहर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। पूरी दुनिया में कोरोना महामारी फैली हुई है। ऐसे में विकास कार्य़ रुक गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे फिर से विकास कार्य़ शुरू हो रहे हैं। उनकी प्राथमिकता शहर को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए साथ सफाई और लाइट की है।

भाजपा ने मेयर को घेरने के लिए पूरी तैयारी की

उधर, विपक्षी दल भाजपा ने मेयर को घेरने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। विपक्ष के नेता मनजिंदर सिंह चट्ठा और उप नेता सुशील शर्मा कहते हैं कि शहर की टूटी सड़कें, खराब सीवरेज व्यवस्था, चरमराई हुई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, कूड़ा लिफ्टिंग, अवैध कालोनियां के बढ़-चढ़कर हो रहे निर्माण में मेयर फेल रहे हैं। इसी मुद्दे पर आज निगम हाउस में जवाब मांगा जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *