जालंधर निगम मुख्यालय में फिर घुसा कोरोना, निगम हाउस की बैठक में शामिल इस अफसर की रिपोर्ट पाजीटिव, मेयर-कौंसलर समेत अफसरों में हड़कंप

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

mcj corona

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर के मुख्यालय में फिर से कोरोना घुस गया है। सुपरिंटैंडिंग इंजीनियर (बीएंडआर) रजनीश डोगरा की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है। यही नहीं, रजनीश डोगरा के घर वालों की रिपोर्ट भी कोरोना पाजीटिव आई है। 1 दिसंबर को एक होटल में हुई निगम हाउस की बैठक में भी रजनीश डोगरा शामिल थे। जिससे अब निगम अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गई है।

नगर निगम जालंधर के एसई रजनीश डोगरा की रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद मेयर जगदीश राजा, निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा समेत सभी कौंसलरों और अधिकारियों व कर्मचारियों के माथे पर शिकन आ गई है। क्योंकि 1 दिसंबर को एक होटल में नगर निगम हाउस की बैठक में ये सभी अधिकारी और मेयर व कौंसलर शामिल थे।

रजनीश डोगरा के तबियत कुछ दिनों से खराब थी, जिससे उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था। एतिहात बरतते हुए रजनीश डोगरा ने अपने घर के अन्य सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट करवाया था, आज जब रिपोर्ट आई तो उनका पूरा परिवार कोरोना पाजीटिव निकला। जिसकी सूचना उन्होंने कमिश्नर और मेयर को दे दी है।

गोदी मीडिया के पत्रकारों को “ढा लो’, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *