अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव और कांग्रेसी नेता दीनानाथ प्रधान ने किसानों को दिया खुला समर्थन, कहा – जरूरत पड़ी तो किसानों के साथ बार्डर पर खड़े हो जाएंगे

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

dinanath with farmers

डेली संवाद, जालंधर
केंद्र सरकार के कृषि बिल को काला कानून बताते हुए अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव और जालंधर के कांग्रेसी नेता दीनानाथ प्रधान ने किसानों को खुला समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को फांसी के फंदे पर लटकाना चाहती है, जिसे कतई मंजूर नहीं है।

सोमवार को दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में भारत नगर में बैठक हुई। इसमें सभी ने किसानों का समर्थन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हक को गिरवी रखना चाहते हैं, जो न तो किसानों को मंजूर हैं और ने आम लोगों को। उन्होंने कहा कि कुछ पूंजपतियों की गुलाम हो चुकी केंद्र सरकार हमारे अन्नदाता को मजदूर बनाना चाहती है।

दीनानाथ प्रधान ने कहा है कि उनके साथ इलाके के नौजवान और महिलाएं दिल्ली बार्डर पर जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राशन और दवाइयों के साथ दिल्ली बार्डर पर जाएंगे, वहां किसानों के साथ न केवल प्रदर्शन में हिस्सा लिया जाएगा, बल्कि उनके लंगर और दवाइयों की भी व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर महिला विंग की प्रधान किम्मी ढल, हरीश कुमार, सोमनाथ, राकेश कुमार, परमजीत सिंह पम्मा, मोनू सिंह, सरबजीत सिंह, मोहन सिंह, सोनू चड्ढा, मनप्रीत, साहिल, असलम, राघव, रवि शर्मा, कुनाल, विजय, गुरप्रीत आदि शामिल थे।

ये जालंधर पुलिस है, हवालात में नंगा करके पीटती है, फिर छोड़ने के लिए रिश्वत मांगती है

https://youtu.be/324UbkjJQWU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *