
डेली संवाद, जालंधर
माडल टाउन रोड पर स्थित एक Glass Houz बार पर जालंधर पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने बार के मालिक हैरी वालिया और उनकी पत्नी गुरप्रीत उर्फ नवी वालिया को हिरासत में ले लिया है। चर्चा है कि कनाडा भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में पत्नी-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पहले इस क्लब का नाम R2P था, जिसका नाम अब बदल दिया गया। Glass Houz बार के मालिक को उनकी पत्नी समेत पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस जानकारी के मुताबिक लेडीज जिमखाना की प्रधान अमिता अरोड़ा के बेटे चिराग को कनाडा भेजने के लिए 15 लाख 25 हजार रुपए इस दपंति ने लिया था, उसी सिलसिले में उन्हें हिरासत में लिया गया है।
पुलिस हिरासत में Glass Houz बार के मालिक ने यही कहा है कि उनके यहां पुुलिस आई थी, पुलिस उन्हें थाने ले जा रही है। पुलिस थाने में पता चल सकेगा कि किस मामले में पुलिस ने उन्हें बुलाया है। आपको बता दें कि इन्हें पुलिस ने एक बार पहले भी गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया। चर्चा यह है कि इनके रिटायर्ड पिता एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट रह चुके हैं, जो कोर्ट केस भुगत रहे हैं।
जालंधर के क्लब पर पुलिस का छापा, पति-पत्नी हिरासत में
https://youtu.be/RHT4C7XKi8w









