इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन जालंधर ने डिजिटल रूप से किया नव वर्ष का अभिनन्दन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

innocent hearts new year

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने नव वर्ष का जश्न आनलाइन मनाया, जिसका शीर्षक ‘ए स्पार्कलिंग हैल्दी न्यू ईयर- 2021 था। समारोह का विषय- सामाजिक कुरीतियों को मिटाना और बीमारियों के खिलाफ लडऩे के बारे में जागरुकता फैलाना था। वर्ष का अंतिम सप्ताह समारोहों से भरा हुआ था, जिसमें विद्यार्थियों व अध्यापकों द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आयोजन की शुरुआत आनलाइन प्रार्थना सभा से हुई जिसमें सभी विद्यार्थी-अध्यापक और स्टाफ सदस्यों ने प्रार्थना की कि आने वाला वर्ष कोविड-19 महामारी और अन्य बीमारियों से मुक्त हो। विद्यार्थी-अध्यापकों ने रोग निवारक उपायों के बारे में व्यापक जागरुकता फैलाने का प्रयास किया।

कुछ विद्यार्थियों व अध्यापकों ने गीतों और स्व-रचित कविताओं के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। नव वर्ष में गरीबों और कारूरतमंदों को मुफ्त और गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के संकल्प लिए गए। दिव्या और व्योमिका द्वारा सुन्दर डिकिाटल कार्ड तैयार किए गए। कुनिका, दीपिका और प्रभजोत द्वारा स्व-रचित कविताएं सुनाई गईं।

प्राचार्य डा. अरजिन्दर सिंह ने विद्यार्थियों के साथ आनलाइन बातचीत में यह संदेश दिया कि शिक्षक दुनिया को बदलने की ताकत रखते हैं। भावी शिक्षकों का यह कत्र्तव्य है कि वे छात्रों को इस तरह से ढालें कि वे एक अच्छे इंसान और कुशल मानव संसाधन बन सकें। समारोह में सभी ने एक-दूसरे से नव वर्ष में शांति, पूर्णता और समृद्धि की कामना की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *