डिप्स ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन स. गुरबचन सिंह पंचतत्व में विलीन, श्रद्धांजलि देने उमड़ा शहर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
उत्तर भारत में शिक्षा का अलख जगाने वाले डिप्स चेन ऑफ इंस्टीच्यूट के संस्थापक एवं चेयरमैन स. गुरबचन सिंह जी पंचतत्व में विलीन हो गए। गत दिवस उनका निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए माडल टाउन स्थित उनके घर पर ही रखा गया था। आज दोपहर माडल टाउन श्मशानघाट में स.गुरबचन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उनके बेटे और डिप्स ग्रुप के एमडी तरविंदर सिंह राजू ने इस शोक की घड़ी में कहा कि उनके पिता उनके लिए आदर्श हैं और हमेशा रहेंगे। उनके दिखाए रास्ते पर चल कर ही आज तक सफलता मिली है। वह सिर्फ मेरे ही नहीं बल्कि शहरवासियों के लिए भी आदर्श हैं।

इस मौके पर पनसप के चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू, विधायक सुशील रिंकू, विधायक राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राजा, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, इनोसैंट हार्ट स्कूल के एमडी डा. अनूप बौरी, सेंट सोल्जर ग्रुप से अनिल चोपड़ा, CT ग्रुप से चरणजीत चन्नी, राजन चोपड़ा, मेजर सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, कांग्रेस नेता और पार्षद बलराज ठाकुर, देसराज जस्सल, सोमदत्त कालिया समेत शहर की राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों ने स. गुरबचन सिंह को अंतिम विदाई दी।

MLA ने PM मोदी को ललकारा, देखें Video



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *