एससी आयोग के राष्ट्रीय चेयरमैन व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की माता जी का निधन, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और रामेश्वर लक्की ने जताया शोक

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

vijay sampla

डेली संवाद, जालंधर
एससी कमीशन के राष्ट्रीय चेयरमैन, भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा पंजाब प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला की पूज्यनीय माता श्रीमती विमला देवी जी का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया है।  उनके निधन पर परम श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज एवं पूज्य आचार्य श्री बालकृष्ण एवं संपूर्ण पतंजलि योगपीठ परिवार के साथ योग एवं हेल्थ के नेशनल चेयरमैन रामेश्वर लक्की अरोड़ा इस दुख भरी घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया है।

स्वामी रामदेव जी महाराज, आचार्य श्री बालकृष्ण एवं रामेश्वर लक्की अरोड़ा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुखद समाचार सुनकर मन को बहुत पीड़ा हुई। लेकिन ईश्वर विधान के समक्ष सब को नतमस्तक होना पड़ता है। आकस्मिक स्वर्गवास की घटना किसी भी परिवार में अत्यधिक पीड़ादायक एवं हृदय विदारक होती है। उन्होंने कहा कि हम सभी परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं, दिवंगत आत्मा को शांति एवं सद्गति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति भी प्रदान करें। ओम शांति…



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *