अकाली दल ने व्यापार एवं उद्योग विंग का किया विस्तार, पंजाब के इन इंडस्ट्रियलिस्ट्स को मिली अहम जिम्मेदारी, पढ़ें

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

sukhbir badal

डेली संवाद, लुधियाना
शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल के निर्देशानुसार एनके शर्मा ने शिरोमणि अकाली दल के व्यापार और उद्योग विंग का विस्तार किया है।

हरपाल सिंह भांबर, हरप्रीत सिंह डांग और दलीप सिंह खुराना को शिरोमणि अकाली दल व्यापार और उद्योग विंग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

अकाली दल के नेता गुरमीत सिंह कुलार ने बताया कि इसके अलावा कंवलजीत सिंह बहल और इंद्रजीत सिंह विरदी को शिरोमणि अकाली दल के व्यापार और उद्योग विंग का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि इससे अकाली दल और अधिक मजबूत होगी और इंडस्ट्री विंग बेहतर काम कर सकेगी।

इस अवसर पर भांबर, डांग, खुराना, बहल और विरदी ने गुरमीत सिंह कुलार इंचार्ज शिरोमणि अकाली दल हलका आतम नगर, एनके शर्मा अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल व्यापार और उद्योग और सुखबीर सिंह बादल अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी मिली है, उसे मजबूती के साथ निभाएंगे।

‘अबकी बार दीदी सरकार जावे’, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *