Big News: दिल्ली हिंसा के आरोपी पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को लेकर बड़ी खबर, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

deep singh sidhu

डेली संवाद, चंडीगढ़/नई दिल्ली
इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है दिल्ली की अदालत ने दीप सिद्धू को 26 जनवरी को हुई हिंसा के दौरान लाल किला की घटना के मामले में 14 दिन की न्यायिका हिरासत में जेल भेज दिया है। सिद्धू को 7 – 7 दिन के पुलिस रिमांड के बाद तिहाड जेल भेजा जाएगा।

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रिमांड खत्म होने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।  क्राइम ब्रांच को दीप सिद्धू को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश करना था लेकिन उसे तिहाड़ जेल में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. दरअसल क्राइम ब्रांच के सूत्रों की माने तो दीप सिद्धू की और रिमांड की जरूरत नहीं थी।

क्राइम सीन को रीक्रिएट किया

क्राइम ब्रांच को अदालत से दीप सिद्धू की पहले 7 दिन की रिमांड मिली थी. उस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया. दीप सिद्धू और गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी इकबाल सिंह को लाल किले ले जाया गया. इतना ही नहीं दीप सिद्धू को उस रास्ते पर भी ले जाया गया जहां से वो फरार हुए था।

इकबाल सिंह और दीप सिद्धु को आमने सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा चुकी है। नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हो गई थी और प्रदर्शनकारियों ने लाल किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा फहराया था. हिंसा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।

‘अबकी बार दीदी सरकार जावे’, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *