जालंधर में ‘बेवफा सनम’: झगड़ा कर पति को घर से बाहर निकाला, फिर ब्वायफ्रैंड के संग रहने लगी युवती, पति ने देेखा तो उठाया ये कदम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
sex
File Photo

जालंधर। जालंधर के रामा मंडी में अजब वाकया सामने आया है। यहां के लंबरदार कॉलोनी में रात में एक घर के सामने जबरदस्त हंगामा हो गया। एक व्यक्ति ने घर के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। पति का आरोप था कि पत्नी ने उसे घर से निकाल दिया है और घर के अंदर उसका बॉयफ्रेंड मौजूद है।

पति के शोर मचाने पर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी के कथित बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेते हुए पत्नी को भी थाने ले आई। पीड़ित पति का कहना है कि महिला से उसकी शादी करीब 16 साल पहले हुई थी और करीब 1 महीने पहले किसी विवाद को लेकर महिला ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

एक महीने बाद जब वह अपने कपड़े लेने घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाने के बाद भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर पीड़ित पति ने शोर मचाकर इलाके के लोगों को इकट्ठा किया और फिर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस के आने पर जब घर का दरवाजा खोला गया तो अंदर महिला के साथ एक युवक भी मौजूद था। जिसके बाद पुलिस युवक को महिला सहित चौकी ले आई।

बिना तलाक ब्वायफ्रेंड से शादी

पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दोनों शादीशुदा है और करीब 3 महीने पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की है। जिसके चलते वह घर में साथ रह रहे थे वही दोनों ही पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है की महिला ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कैसे कर ली और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *