कोरोना का कहर: पूरे राज्य में रात 8 से सुबह 7 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, उद्धव सरकार का बड़ा फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

lockdown

मुंबई। पूरे महाराष्ट्र में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी। रेस्टोरेंट में पार्सल सेवाओं के लिए अनुमति होगी। कार्यालयों के लिए, कर्मचारियों को घर से काम करना होगा। जल्द ही विस्तृत एसओपी जारी किए जाएंगे। महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन जैसी स्थिति रहने की संभावना है। उद्यान, समुद्र तटों, गेटवे ऑफ इंडिया समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर रोक लगेगी।

देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है और इसे पहले वाले कोरोना वायरस से भी खतरनाक बताया जा रहा है। बीते 24 घंटे में देश में 93 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 513 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

कोरोना पर काबू पाने के लिए पीएम मोदी ने दिए पांच मंत्र

कोरोना पर बैठक के दौरान पीएम ने उल्लेख किया कि परीक्षण, ट्रेसिंग, उपचार, सह-उचित व्यवहार और टीकाकरण की रणनीति यदि पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ लागू की जाए तो यह महामारी के प्रसार को रोकने में प्रभावी होगी। पीएम मोदी ने निर्देश दिया कि स्थायी रूप से कोरोना पर काबू पाने के लिए समुदाय की जागरूकता और इनकी भागीदारी सर्वोपरि है।

इसके अलावा इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए जन आंदोलन जारी रखने की आवश्यकता है। पीएम मोदी ने निर्देश दिया कि स्थायी रूप से कोरोना पर काबू पाने के लिए समुदाय की जागरूकता और इनकी भागीदारी सर्वोपरि है। इसके अलावा इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए जन आंदोलन जारी रखने की आवश्यकता है।



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *