कोरोना को लेकर चल रही थी ZOOM Meeting, तभी बिना कपड़ों के कैमरे के सामने आ गई नेता की पत्नी, महिला को न्यूड देख सभी भौचक्क

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

covid zoom meeting

ईस्टर्न कैपे। जूम ऐप पर वर्चुअल वीडियो मीटिंग के दौरान लोगों को अनजानी हरकतों की वजह से शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां कोरोना संकट को लेकर जूम मीटिंग के दौरान एक अधिकारी की पत्नी उसके पीछे बिना कपड़ों के (न्यूड होकर) खड़ी हो गई और यह कैमरे में कैद हो गया।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के ईस्टर्न कैपे में कोरोना वायरस से हो रही मौतों पर चर्चा करने के लिए नेशनल हाउस ऑफ ट्रेडिशनल लीडर्स के नेता जूम ऐप पर मीटिंग कर रहे थे। इस मीटिंग में नेशनल हाउस ऑफ ट्रेडिशनल लीडर्स सदस्य Xolile Ndevu भी अन्य 23 नेताओं के साथ शामिल थे। जब जूम मीटिंग में Xolile Ndevu बता रहे थे कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए ईस्टर्न कैपे (Eastern Cape) में कैसे स्थानीय डॉक्टरों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। तभी उनकी पत्नी पीछे से बिना किसी कपड़े के नग्न अवस्था में दिखाई देने लगीं।

जूम मीटिंग के दौरान अचानक Xolile Ndevu की पत्नी को नग्न अवस्था में देखकर मीटिंग मौजूद सदस्य झेंप गए और शर्मिंदा हो गए। कुछ सदस्य इस अप्रत्याशित दृश्य को देखकर हंसने भी लगे। इसते तुरंत बाद कमेटी की चेयरपर्सन फेत मुथांबी (Faith Muthambi) ने उन्हें टोका और मीटिंग को पॉज कर दिया। Faith Muthambi ने Ndevu से कहा, ‘Inkosi, आपके पीछे मौजूद महिला ने सही कपड़े नहीं पहने हैं। हम सब कुछ ऑनलाइन देख रहे हैं. प्लीज, उन्हें बताओ कि आप एक मीटिंग में हो। यह सब चीजें हमें डिस्टर्ब कर रही हैं।’

सॉरी, मेरा ध्यान कैमरे पर था न कि पीछे, मैं काफी शर्मिंदा हूं

हालांकि, इसके तुरंत बाद Xolile Ndevu अपने हाथों से चेहरे को ढंक लेते हैं और शर्मिंदा हो जाते हैं। वह कहते हैं, -सॉरी, मेरा ध्यान कैमरे पर था न कि पीछे। मैं काफी शर्मिंदा हूं। उन्होंने कहा कि यह जूम टेक्नोलॉजी हमारे लिए नया है और हम अभी इसे चलाना सीख रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि अभी हमारा घर नहीं बना है, ताकि हम मीटिंग के लिए प्राइवेसी को मेंटेन कर सके। उन्होंने कहा कि यह मीटिंग रात 10 बजे तक खत्म हो जानी चाहिए थी, क्योंकि यह सात बजे से ही चल रही थी, मगर उसके बाद भी चलती रही। उसी दौरान मेरी पत्नी बाथरूम में चली गई। उन्होंने कहा कि वह इस बात से अनजान थी कि मीटिंग अब भी चल रही है और ऐप का कैमरा ऑन है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *