Google Map से गलत घर में पहुंची बारात, मंडप में फेरे के लिए पहुंचा दूल्हा, दुल्हन बोली – ये कौन हैं?

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

google map

जावा। गूगल मैप पर ज्यादा भरोसा भी धोखा दे सकता है। इंडोनेशिया में एक दूल्हे के साथ ऐसा ही हुआ। उसने अपनी शादी में दुल्हन के घर जाने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया, लेकिन बरात गलत घर पहुंच गई। दिलचस्प यह था कि गलत घर में भी शादी थी और बरात का इंतजार हो रहा था। वक्त रहते गड़बड़ी पकड़ में आई और गलत शादी होने से बच गई।

इंडोनेशियाई मीडिया के अनुसार, इस व्यक्ति को सेंट्रल जावा के लोसारी गांव जाना था। गूगल मैप की वजह से वह बारात लेकर जेंगकोल पहुंच गया। इत्तेफाक से वहां मारिया अल्फा व बुरहान सिद्दीकी की शादी होनी थी। यहां दूल्हे का इंतजार पहले से हो रहा था।

27 साल की दुल्हन मारिया के अनुसार, उसके परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया, नाश्ता-पानी करवाया और एक-दूसरे को तोहफे दिए जा रहे थे। तभी परिवार के एक सदस्य ने गड़बड़ी पकड़ ली। उन लोगों ने भी माफी मांगते हुए कहा कि वह गूगल मैप की वजह से गलत घर में चला आया। इसके बाद उसे सही गांव में पहुंच गया। दुल्हन मारिया के परिवार ने असली दूल्हे बुरहान सिद्दीकी के परिवार से संपर्क किया। तब पता चला कि वह लोग रास्ते में थोड़ा रुक गए थे, इसलिए पहुंचने में देर हुई। इसी बीच, गलत दूल्हा मारिया के घर पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर छाया

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। वीडियो में व्यक्ति का परिवार अपने तोहफे वापस उठाए गलत घर से निकलता नजर आ रहा है। वहां मौजूद लोग एक-दूसरे का अभिवादन करते और गलती समय रहते पकड़ में आने पर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *