Big News: पंजाब कांग्रेस में बगावत के आसार, पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू के तेवर तल्ख, मोर्चा खोलने की तैयारी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Navjot Sidhu-amrinder

चंडीगढ़। कांग्रेस की पंजाब इकाई में अभी तक पार्टी की ओर से कोई स्पष्ट भूमिका ना मिलती देख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अब बगावत के मूड में हैं? सिद्धू की ओर से अभी तक ऐसे कोई स्पष्ट संदेश तो नहीं दिए गए, लेकिन उनके कुछ हालिया दौरों से ऐसा लग रहा है कि वह राज्य इकाई के नेताओं को चुनौती देने के मूड में लग रहे हैं।

एक दशक तक अपने निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर में सक्रिय रहने के बाद सिद्धू दंपति अब पंजाब के सीएम कैप्टन सीएम अमरिंदर सिंह के निर्वाचन क्षेत्र पटियाला में कई बार पहुंचे। आधिकारिक तौर पर तो वह जनता पर असर डालने वाले ‘मुद्दों को उठा रहे’ थे। उन्होंने दफ्तरों का उद्घाटन किया और लोगों से मिले। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सिद्धू राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बावजूद सिद्धू ने अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है कि वह मंत्रिमंडल में वापस आना चाहते हैं या नहीं। कैप्टन अमरिंदर ने अपने पूर्व कैबिनेट सहयोगी के साथ बैठक के बाद कहा था, ‘हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं और आगामी चुनावों के लिए उन्हें वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।’

अन्याय का खुलासा कर रहा हूं – सिद्धू

नवजोत सिद्धू का दावा है कि वह केवल ड्रग्स के शिकार लोगों के प्रति अन्याय का खुलासा करना चाहते हैं। उनका दावा है कि वह उन लोगों की मदद कर रहे हैं जिन्हें न्याय नहीं मिला है। इस बीच, उनकी पत्नी और अमृतसर पूर्व की विधायक नवजोत कौर को अक्सर यादविन्द्र कॉलोनी में अपने पति के पैतृक घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए देखा जाता है।

दिलचस्प बात यह है कि वह पटियाला (ग्रामीण) और सन्नौर निर्वाचन क्षेत्रों के दो विधानसभा क्षेत्रों में भी दिलचस्पी ले रही हैं। नवजोत कौर सिद्धू पंजाब में जाट महासभा की महिला शाखा की राज्य अध्यक्ष हैं, इसलिए उन्होंने ‘आधिकारिक तौर पर’ इस मंच का उपयोग दफ्तरों को खोलने और युवा नेताओं के साथ बैठकें करने के लिए चुना है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *