Big News: जालंधर के डीसी ने Sharanjit, Kidney, Sikka, Oxford, Ghai, Neuronova, and Caremax hospitals को भेजा नोटिस, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ghanshyam thori DC

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने 7 निजी अस्पतालों को शो काज नोटिस जारी किया है। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनज़र कोविड फैसेलिटीज स्कीम के तहत जिले के सात अस्पतालों को उनकी मांग के अनुरूप ऑक्सीजन उत्पादन के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का दिशा निर्देश जारी किया गया था। लेकिन इन अस्पताल ने प्रशासन के दिशा निर्देशों की अवहेलना की। जिससे आज इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इन अस्पतालों को जारी हुआ नोटिस

  • शरणजीत अस्पताल
  • किडनी अस्पताल
  • सिक्का अस्पताल
  • ऑक्सफोर्ड अस्पताल
  • घई अस्पताल
  • न्यूरोनोवा अस्पताल
  • केयरमैक्स अस्पताल

डीसी घनश्याम थोरी के मुताबिक इन निजी अस्पतालों में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर की रोजाना 50 से ज्यादा की खपत थी और उन्हें अगस्त 2021 तक आक्सीजन प्लांट लगाने को कहा गया था। लेकिन अस्पताल प्रबंधकों ने आदेश का पालन नहीं किया, जबकि तीसरी लहर आने वाली है।

लाइसेंस रद्द होगा

डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि अगर अस्पताल प्रबंधकों ने प्रशासन की गाइडलाइन को नहीं माना तो सेहत विभाग को इनके कोविड केयर फैसेलिटीज का लाइसेंस भी कैंसिल करने के लिए लिखा जाएगा। इसके अलावा अगर उनके अस्पताल में आक्सीजन की कमी से किसी की मौत होती है तो इसके लिए भी उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *