पंजाब में डबल मर्डर: गैंगस्टर के सीने में दागी चार गोलियां, दूसरे को गाड़ी के नीच कुचलकर मारा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडा। गांव नरुआना में रहने वाले गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की बुधवार सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के साथी मन्ना निवासी तलवंडी साबो ने गैंगस्टर को उसी की गाड़ी में चार गोलियां मारी। इसके बाद आरोपी ने कुलबीर के एक साथी चमकौर सिंह को गाड़ी तले कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद जब आरोपी फरार हो रहा था तो कुलबीर के अन्य साथियों ने उस पर फायरिंग की। आरोपी को एक गोली लगी लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। हालांकि पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद ही आरोपी को जख्मी हालत में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार गैंगस्टर कुलबीर नरुआना बुधवार सुबह अपने साथी मन्ना के साथ था। मन्ना ने चाय पीने की इच्छा जाहिर की। इस पर नरुआना ने अपने एक साथी को चाय लेने घर के अंदर भेज दिया और खुद मन्ना के साथ अपनी गाड़ी में बैठ गया। जैसे ही कुलबीर ने गाड़ी के दरवाजे बंद किए तो मन्ना ने एक-एक कर चार गोलियां उसके सीने में उतार दी। कुलबीर की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी को भी लगी गोली

गोलियों की अवाज सुनकर कुलबीर का दूसरा साथी चमकौर सिंह आगे आया तो आरोपी ने पहले उसके पैर पर गोली मारी और फिर उसे गाड़ी के नीचे कुचल डाला। घटना को अंजाम देने के बाद जब आरोपी फरार हो रहा था तो कुलबीर के साथियों ने उस पर फायरिंग की। एक गोली आरोपी को लगी लेकिन आरोपी जख्मी हालत में फरार होने हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस ने आरोपी को कुछ ही समय में जख्मी हालत में धर दबोचा।

गैंगस्टर कुलबीर नरुआना अपराध की दुनिया को छोड़ धीरे धीरे मुख्य धारा में लौट रहा था। पिछले कुछ साल से कुलबीर नरुआना अपने गांव एवं आस पास के गांव की गरीब लड़कियों की शादी करवाकर समाज सेवा करने में जुटा हुआ था। कुलबीर पर कुछ दिन पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। 21 जून को कुलबीर नरुआना अपने साथियों समेत बाईपास से गुजर रहा था तो एक गाड़ी सवार युवकों ने उस पर लगातार 10 फायर किए थे। कुलबीर की गाड़ी बुलेटप्रूफ थी, जिस कारण उसे और उसके साथियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *