BIG NEWS: किसानों का बड़ा ऐलान, सरकार के साथ मीटिंग में कोई हल न निकला तो मंगलवार से पूरा पंजाब करेंगे बंद

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और बकाया राशि का जल्द भुगतान करने की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक और राजमार्गों पर बैठे किसानों की आज चंडीगढ़ में सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से बातचीत शुरू हो गई है। खास बात है कि मंत्री रंधावा से मिलने से पहले ही किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो मंगलवार से पंजाब बंद किया जाएगा।

भाकियू दोआबा के एमएस राय ने कहा है कि किसान लंबे समय से अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मजबूर होकर उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के चलते हमने पंजाब बंद का फैसला टाला, लेकिन मांग पूरी न हुई तो मंगलवार से बंद का आह्वान किया जाएगा।

आपको बता दें कि अपनी मांगों को लेकर जालंधर में गन्ना किसानों ने हाईवे और रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया है। किसान राज्य सरकार से उनकी बकाया राशि का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन दोआबा के एमएस राय ने कहा कि अगर सरकार ने अगर हमारी मांगे न मानी तो लड़ाई आरपार की होगी। वहीं, इसे लेकर किसान संगठनों के साथ चंडीगढ़ में मंत्रियों की बैठक जारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *