PUBG रिटर्न: भारत में नए अवतार में वापस आ रहा है पबजी, पढ़ें नई खूबियां

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: कोरिया की कंपनी क्राफ्टन के द्वारा तैयार किए गए PUBG New State मोबाइल गेम को भारत समेत दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में लॉन्च कर दिया गया है. PUBG New State मोबाइल गेम को गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. बता दें कि इस गेम को तयशुदा समय से पहले ही एंड्रॉयड पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया था.

हालांकि सर्वर में कुछ टेक्निकल दिक्कत की वजह से यूजर्स को गेम को खेलने में दिक्कत हो रही थी. बता दें कि यूजर्स एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए गेम पबजी मोबाइल की तरह ही इसमें कई नए एलिमेंट नजर आएंगे. गौरतलब है कि PUBG: New State गेम प्री रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है.

iOS वर्जन की लॉन्चिंग में देरी की संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्वर में दिक्कत होने की वजह से iOS वर्जन की लॉन्चिंग में देरी की संभावना है. बता दें कि कंपनी की ओर से PUBG New State को एंड्रॉयड पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया था लेकिन सर्वर में दिक्कत की वजह से लॉन्च टाइम को सुबह 9:30 बजे से बढ़ाकर सुबह 11:30 बजे कर दिया गया है.

ऐसे यूजर्स जिन्होंने एड्रॉयड में डाउनलोड कर लिया है वो सुबह 11:30 बजे से गेम का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा iOS के लिए गेम को लाइव किए जाने की संभावना है.

अच्छे ग्राफिक्स और गेम प्ले

Google Play Store से Android यूजर्स गेम को डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं iPhone यूजर्स Apple ऐप स्टोर से गेम को डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि यह सिर्फ प्री रजिस्ट्रेशन करा चुके यूजर्स के लिए है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PUBG New State की एपीके फाइल को अभी तक आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है.

यह गेम वर्ष 2050 के टाइमलाइन पर आधारित है. नए गेम में PUBG Mobile या BGMI की तुलना में अच्छे ग्राफिक्स और गेम प्ले है. PUBG New State गेम में नया स्टेशन मैप का ऑप्शन है जहां कई क्रेट्स और ट्रेन कंपार्टमेंट हैं. इस गेम में लंबी दूरी तक मार करने वाली राइफल कम दिखेगी और इसको सिर्फ 10 मिनट तक ही खेला जा सकेगा. 40 किलिंग करने वाले की जीत हो जाएगी.

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *