जालंधर वेस्ट हलके के कांग्रेसी प्रत्याशी सुशील रिंकू की अपील, कहा – 20 फरवरी को लोग ‘विकास’ और ‘किरदार’ को देंगे वोट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
चुनाव में सबसे अहम उम्मीदवार का किरदार ही होता है। अगर किरदार अच्छा है तो हलके में विकास भी होगा और उम्मीदवार लोगों के साथ दुख-सुख में खड़ा भी मिलेगा। लेकिन किरदार ही खराब हो तो हलके का विनाश कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे में लोग अपने घर यानि हलके को बर्बाद कैसे होने दे सकते हैं। ये उम्मीद विधायक सुशील कुमार रिंकू ने अपने विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के लोगों से जताई है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह वोट जिसे भी दें, लेकिन उम्मीदवार का किरदार जरूर देख लें। उन्होंने कहा कि वेस्ट हलके के लोग इस बार 20 फरवरी को होने वाली वोटिंग भी हलके के ‘विकास’ और उम्मीदवार के ‘किरदार’ को देखकर ही देंगे। रिंकू ने कहा कि विकास के दौर में मेरा वेस्ट बदल रहा है।

उम्मीदवारों को किरदार को लेकर अच्छी तरह से वाकिफ

उनका दावा है कि वेस्ट हलके के लोग अपने सभी उम्मीदवारों को किरदार को लेकर अच्छी तरह से वाकिफ हैं। लोगों ने एक तरफा जीत का मन बना लिया है। बता दें कि बीते दिनों चुनावी रैलियों में रिंकू अपने प्रतिद्वंदी के किरदार से वेस्ट हलके के लोगों को रूबरू करवाते आए हैं और लोग भी विरोधी का किरदार जानते हैं।

उन्होंने दावा किया कि लोग उनका काम देख चुके हैं। उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में विकास की आंधी चलाई है। स्कूल और कालेज बनाकर हलके के स्टूडैंट्स के भविष्य को उज्जवल बनाने का काम किया। सरकारी स्कूलों की जून सुधारी। खेल मैदानों का निर्माण कराया। 120 फुट रोड की सबसे बडी समस्या का हल कराया।

लोगों के साथ 13 वादे किए

आज 40 साल बाद हलके की 120 फुट रोड पर बरसात में भी पानी नहीं जमा हो पाया था। रिंकू ने अपने हलके के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विश्वास के 13 आधार सूत्र के रूप में अपने जन घोषणापत्र भी जारी किया। लोगों के साथ 13 वादे किए हैं। जिन्हें वह अगले 60 महीने में कंप्लीट करना वादा कर रहे हैं।

विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि हलके के समझदार और सूझवान वोटरों को फैसला लेना है कि उनको विकास और किरदार वाले व्यक्ति को चुनना है या किसी अपराधी को वोट देकर अपनी वोट खराब करनी है। उन्होंने कहा कि वेस्ट के लोग उनके साथ हैं। 20 फरवरी को वह विकास और किरदार को ही वोट देंगे। यह ही वेस्ट हलके के लोगों का लक्ष्य भी होना चाहिए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *